National

समस्तीपुर: राजधानी एक्सप्रेस के बाद अब क्लोन एक्सप्रेस में नवजात का हुआ जन्म, नाम पड़ा बेबी क्लोन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस से समस्तीपुर आ रही गर्भवती महिला ने समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन में नवजात को जन्म दिया। ट्रेन में महिला को प्रसव वेदना शुरु होने पर रेल कर्मियों ने कंट्रोल को सूचना दी थी। जिसकेबाद समस्तीपुर रेल अस्पताल के डॉ. त्रिलोकी नाथ वर्मा, नर्स प्रीति व महिला आरपीएफ की मदद से ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने बच्ची का नाम बेबी क्लोन रखा।

प्रसव के बाद प्रसूता को रेल अस्पताल भेज दिया गया। जहां प्रसूता व बच्ची की जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार वारिसनगर प्रखंड के सतमलपुर के मो. शमशाद अपनी पत्नी शबाना खातून व अन्य परिजन के साथ ट्रेन संख्या 12578 नई दिल्ली दरभंगा क्लोज एक्सप्रेस के कोच संख्या बी वन से समस्तीपुर आ रहे थे।

ट्रेन जैसे ही मुजफ्फरपुर स्टेशन से खुली शबाना खातून को प्रसव वेदना शुरु हो गयी। इसके बाद ट्रेन में ऑन ड्यूटी आरपीएफ व टिकट जांच कर्मी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल के डॉ. त्रिलोकीनाथ वर्मा के नेतृत्व में मेडिकल टीम, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेदप्रकाश वर्मा व महिला आरपीएफ कर्मी प्लेटफार्म पर पहुंच गए।

ट्रेन के पहुंचते ही डॉक्टर व महिला कर्मी उक्त कोच में गए और महिला की स्थिति देख मेडिकल टीम ने ट्रेन में ही प्रसव कराया। सुरक्षित प्रसव के बाद महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। ट्रेन में सभी सुविधा मिलने के बाद परिजनों ने रेल कर्मियों को धन्यवाद दिया। विदित हो कि सोमवार की रात भी राजधानी एक्सप्रेस में हाजीपुर की महिला यात्री ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। जिसमें महिला यात्री एवं रेलवे कर्मियों ने सहयोग किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

22 मिनट ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

1 घंटा ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

22 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

23 घंटे ago