Categories: NationalNEWS

Redmi फोन बैटरी ब्ला’स्ट में सो रही महिला ने गंवाई जान, xiaomi ने जांच शुरू की

एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि सोते समय बिस्तर पर रेडमी 6ए स्मार्टफोन में विस्फोट होने से उसकी आंटी की मौत हो गई। वहीं कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच कर करने की बात कही है।

यूट्यूबर, जिसे एमडी टॉक वाईटी के नाम से जाना जाता है, ने विस्फोटित फोन के साथ-साथ बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी आंटी का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि एक कथित बैटरी विस्फोट ने उसके रिश्तेदार को मार डाला जो दिल्ली-एनसीआर में रह रही थी।

ट्वीट के अनुसार, कल रात में मेरी आंटी को मृत पाया गया, वह रेडमी 6 ए का उपयोग कर रही थी, वह सो रही थी और उसने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए के पास रखा और कुछ देर बाद उनका फोन ब्लास्ट हो गया। यह हमारे लिए एक बुरा समय है। सपोर्ट करना ब्रांड की जिम्मेदारी है।श्याओमी ने ट्वीट में जवाब दिया, कंपनी प्रभावित परिवार तक पहुंचने और स्थिति की जांच करने के लिए काम कर रही है।

श्याओमी इंडिया में ग्राहक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।हरियाणा के यूट्यूबर ने आगे पोस्ट किया कि मृतक का बेटा भारतीय सेना में सेवारत है और परिवार बहुत ही सादा जीवन जीता है।

यूट्यूबर ने एक ट्वीट में कहा, उनका परिवार सिंपल है, उनका बेटा भारतीय सेना में है। वह अपने फोन का प्रयोग केवल फोन करने और यूट्यूब देखने के लिए करती थीं। अब यदि ब्रांड अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं और सीधे तौर पर जिम्मेदारी न लें, अगर किसी परिवार को न्याय के लिए पड़े तो क्या फायदा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

24 मिनट ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

2 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

3 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

11 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

14 घंटे ago