ऑनलाइन 165 रुपये की मूर्ति मंगा खेत में दबाई, भक्तों की भीड़ जुटाकर 2 दिन में 35 हजार का चढ़ावा कमाया

यूपी के उन्नाव में बाप-बेटों ने देवी-देवताओं की मूर्तियां ऑनलाइन मंगाई। इन्हें अपने खेत में दबा दिया। थोड़ी देर बाद बाप-बेटे कुछ लोगों के सामने खेत की खुदाई करने लगे। मूर्तियां निकालीं और लोगों को बताया कि यह 500 साल पुरानी हैं।

देखते ही देखते गांव और आसपास के लोग खेत पर पहुंचने लगे। मंगलवार से ही यहां सैकड़ों भक्तों की कतारें लगने लगीं। लोग पूजा करने आए। फल-फूल के साथ ही चढ़ावा चढ़ाया। दो दिन में यहां 35 हजार का चढ़ावा चढ़ गया। घटना महमूदपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन में आ गया 35 हजार का चढ़ावा

पुलिस के मुताबिक, दो दिनों में मूर्तियों पर फल-फूल के अलावा करीब 35 हजार का चढ़ावा चढ़ा था। पिता और दोनों बेटों ने भी कबूल कर लिया है कि पैसों के लिए ही उन्होंने पूरा स्वांग रचा था।

पुरातत्व विभाग की एंट्री भी हो गई थी

खेत से पीली धातु की हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने की खबर पाकर एसडीएम और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अफसरों को सूचना देकर मूर्तियों को आरोपी अशोक के घर पर रखवा दिया।

पुलिस टीम गई तो आरोपियों ने फिर खेत में रख दीं मूर्तियां

पुलिस और प्रशासन की टीमों के जाने के बाद अशोक के बेटे रवि, विजय गौतम ने मूर्तियों को उठाकर वापस खेत में रख दिया। पिता और दोनों बेटे झोले में प्रसाद लेकर बैठ गए। लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंचने लगे तो रवि ने सभी को प्रसाद बांटा। पुलिस ने भी वहां भीड़ देखकर कुछ पुलिसकर्मी वहां तैनात कर दिए।

डिलिवरी मैन ने बताया- 165 रुपए में ऑर्डर की थीं मूर्तियां

इस घटना की तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मीशो के डिलिवरी मैन गोरेलाल ने देखीं। वह तस्वीरों को पहचान गया। उसने उस इलाके के थाना प्रभारी को बताया कि मूर्तियां ऑनलाइन ऑर्डर की गई हैं। गोरेलान ने पुलिस से कहा- मैंने इन मूर्तियों को अशोक के यहां पहुंचाया था। उनके बेटे रवि गौतम ने मीशू कंपनी से 165 रुपए में मूर्तियों का सेट ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाया था। मैंने ही 29 अगस्त को उसके घर ये सेट डिलीवर किया था।”

डिलिवरी करने वाले ने दी बुकिंग से जुड़ी रसीदें

थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया “अशोक कुमार, उसके बेटे रवि गौतम, विजय गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनका शांति भंग में चालान किया गया है। ऑनलाइन मूर्तियों को खरीदकर ये तीनों लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे थे।”

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago