National

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज व परसेंटाइल नीति के खिलाफ पूसा में AISA का प्रतिरोध मार्च

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- आइसा प्रखंड कमिटी के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी पीटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पूसा उमा पांडेय कॉलेज कैंपस से प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च काॅलेज गेट पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार व संचालन आइसा कॉलेज इकाई सदस्य कमल कुमार ने किया।

वहीं आइसा नेताओं ने कहा कि बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी पीटी परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजन करने व परसेंटाइल नियम से परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने की घोषणा किया था। जिसे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने पीटी परीक्षा एक पाली में आयोजित करने एवं परसेंटाइल नीति वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

इन अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सरकार व आयोग का छात्र विरोधी रवैया है। आयोग द्वारा एक ही परीक्षा को कई सीटों में आयोजित करने एवं परसेंटाइल नीति से परिणाम घोषित करना अभ्यर्थियों के गुणवत्ता एवं धांधली और पारदर्शिता की ढेर गुंजाइश को दर्शाता है।

आगे प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों पर अभिलंब कार्रवाई करते हुए एक शिफ्ट में बीपीएससी पीटी परीक्षा आयोजित करें तथा परसेंटाइल नीति आयोग और सरकार वापस ले।

वहीं सभा में आइसा प्रखंड कमिटी सदस्य चंदन कुमार, आइसा कॉलेज इकाई सह-सचिव अंजली कुमारी, कमल कुमार, प्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, शिवम कुमार, विवेक कुमार, शांतनु कुमार, काजल कुमारी, राजीव कुमार, रविना कुमारी, सरिता कुमारी, रौशनी कुमारी, विकास कुमार, मो० मुस्ताक, इत्यादि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

14 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago