समस्तीपुर:- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया-पंसल्ला रोड में कंजारा गांव के समीप करीब 8 बजे बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक निजी स्कूली की बस अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गड्ढे में पलट गई। जिससे बस में सवार होकर स्कूल जा रहे कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला गया। घायलों में कई बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुई स्कूली बस आरडीपीएस स्कूल विष्णुपुर डीहा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरलोडिंग और ड्राइवर की लापरवाही के कारण बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि बस में उस समय 40 से 50 बच्चे सवार थे। जिनमें से चार से पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें सूचना उपरांत पहुंचे उनके अभिभावकों के द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…