National

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को रौंदा, विभूतिपुर शव पहुंचते ही मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि से बैंककर्मी व पतैलिया निवासी 27 वर्षीय सुजीत कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही लायी गई गांव में कोहराम मच गया। सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। इससे सम्पूर्ण गांव गमगीन हो गया। सभी यही कह रहे थे अभी युवक की शादी भी नहीं हुई थी। हाल ही में उसने एसबीआई की हरसिद्धि शाखा में नौकरी ज्वाइन की थी।

मृतक के पिता राजेन्द्र महतो, मां निर्मला देवी भाई-बहन सभी रो-रोकर बेहोश हो चुके थे। स्थानीय मुखिया राजकुमार ढांढस बनाने में जुटे थे। विदित हो कि 20 अगस्त को हरसिद्धि-छपवा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उस वक्त रौंध डाला जब वे छपवा से हरसिद्धि बैंक में डयूटी पर जा रहे थे।

घटना के बाद मौके से चालक और सह चालक फरार हो गए। घटना स्थल पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। और पुलिस ठोकर मारने वाले ट्रक और मृतक के बाइक को जप्त किया है। वहीं मौके पर पहुंचे बैंक कर्मी और ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार 2 अगस्त को उनकी शाखा में योगदान दिए थे। वे प्रतिदिन बाइक से ही सही समय पर ड्यूटी आया करते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

28 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago