SBI Bank एटीएम होंगे अपग्रेड, 2 व्यक्तियों के घुसने पर दूरी बनाने की देगा चेतावनी, जाने कैसे चलेगी नयी मशीन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

एटीएम से धोखाधड़ी की बढ़ती घटना के बीच एसबीआइ ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. अब अगर कोई दो व्यक्ति एटीएम में प्रवेश करेगा, तो उन्हें चेतावनी भरा संदेश सुनाई देगा. उन्हें एटीएम में दूरी बनाये रखने की आवाज सुनाई देगी. दरअसल, एसबीआइ ने एटीएम से सुरक्षित लेनदेन के लिए यह व्यवस्था की है. यानी, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है. नयी सिक्यूरिटी सिस्टम लागू की है.

इसमें एक ऐसी डिवाइस लगायी गयी है, जो दो या इससे अधिक व्यक्तियों के एटीएम में प्रवेश करने के साथ वह इसकी पहचान कर लेगा और एटीएम में लगे स्पीकर बजने लगेगा. इसमें एक-दूसरे व्यक्ति से दूरी बनाने के लिए कहा जायेगा. ताकि, डेबिट कार्ड के नंबर की गोपनीयता बनी रहे. शहर में सबसे ज्यादा एटीएम एसबीआइ के लगे हैं. इसकी संख्या 50-60 के करीब है.

ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए वन-टाइम पासवर्ड

एसबीआइ ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पर आधारित कैश निकालने की व्यवस्था की है. एटीएम से 10 हजार या उससे अधिक की निकासी के लिए ओटीपी की आवश्यकता होगी. यह व्यवस्था अनधिकृत लेनदेन से ग्राहकों की सुरक्षा करेगी. इस व्यवस्था में ग्राहकों को 10 हजार या उससे अधिक के ट्रांजेक्शन को पूरा करने के दौरान ओटीपी डालना होगा. ओटीपी सिस्टम जनरेटेड चार अंकों की संख्या है, जिसे ग्राहकों के रजिटर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा आयेगा. ओटीपी नकद निकासी को सत्यापित करेगा और केवल एक लेनदेन के लिए ही मान्य होगा.

धोखाधड़ी से बचाएगा नया एटीएम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भागलपुर के एजीएम अभिषेक श्रीवास्तव बताते हैं कि ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए नयी सिक्यूरिटी सिस्टम लागू किया है. यह सिस्टम सभी एटीएम में सफलतापूर्वक इंस्टॉल कर दिया गया है. एटीएम में दो व्यक्ति के प्रवेश करने पर दूरी पालन करने का संदेश सुनाई देने लगेगा. इससे एटीएम कार्ड के नंबर की गोपनीयता बनी रहेगी.

ओटीपी का उपयोग कर नकद निकालने की प्रक्रिया

चरण -1 : एसबीआइ एटीएम से नकद निकालते समय पास में अपना डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन होना चाहिए.

चरण -2 : डेबिट कार्ड से निकासी राशि डालने के साथ एटीएम पिन डालते समय ओटीपी मांगा जायेगा. यह ओटीपी रजिटर्ड मोबाइल नंबर पर आयेगा.

चरण -3 : एटीएम में ओटीपी डालना होगा.

चरण -4 : ओटीपी डालने के बाद लेनदेन पूरा हो जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

45 मिनट ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

2 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

12 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

13 घंटे ago