समस्तीपुर :- प्रीपेड मीटर में कई तरह की खामियां और जरूरत से ज्यादा बिल लेना सहित अनियमित बिजली सप्लाई से परेशान होकर अब शहर के आम लोग गोलबंद होने लगे हैं। भाकपा माले नेता बंदना सिंह ने बताया कि एडवांस बिल लेकर चार्ज के नाम पर मनमाना रुपए काटा जा रहा है।
प्रीपेड मीटर में निजी कंपनी का सीम लगाकर जनता से एडवांस बिल लेकर सरकार मनमाफिक तौर पर विद्युत उपभोक्ताओं को लूट रही है। स्थानीय स्तर पर तत्काल शिकायत करने और न ही शिकायत सुधार की व्यवस्था है। यदि शाॅर्ट सर्किट से किसी उपभोक्ता का लोड 5 केवीए हो जाता है तो उस हिसाब से बिल ऑटो बन जाता है और उपभोक्ताओं का विद्युत कट जाता है।
फिर उठा हुआ बिल जब तक उपभोक्ता जमा नहीं करेंगे तब तक विधुत आपूर्ति शुरू नहीं होगा। इस योजना से लाखों दलित- गरीब परिवार विद्युत से वंचित हो जाएंगे। प्रीपेड मीटर योजना भाजपा द्वारा लाया गया पूरी तरह से लूट योजना है। प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगे अन्यथा भाकपा पाले पूरे राज्य में आंदोलन तेज करेगी।
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…