शनिवार, मार्च 7, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipurWeather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 17 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 17 अगस्त तक अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 13-17 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।

जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बताया गया कि इस अवधि में तापमान सामान्य से कम रह सकता है। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

Advertise your business with samastipur town