समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस बौनी नजर आ रही है। लगातार बढ़ रहे क्राइम ग्राफ को देखकर यही लगता है कि अपराधियों के मंसूबो को पुलिस भांप नहीं पा रही है। दरअसल वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट पुलिया के पास गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने यूनियन बैंक के सीएसपी संचालक से दो लाख से अधिक रुपये लूटकर फिल्मी स्टाइल में चलते बना।
सीएसपी संचालक निक्कू राय ने बातया की यूनियन बैंक वारिसनगर व अन्य जगहों से पैसा लेकर एप बाइक पर सबार होकर घर किशनपुर बैकुंठ जा रहा था। इसी बीच भादोंघाट चौर में पुलिया के पास जब पंहुचे तो पहले से ही एक बाइक पर दो की संख्या में अपराधी ने पिस्टल सटा दिया ठीक इसके पीछे एक बाइक पर दो की संख्या में सवार अपराधी ने गाड़ी को ओवरटेक करके आगे से गिर दिया।
बैग में रखे पैसा व मोबाइल व गाड़ी की चाभी छीन लिया व वारिसनगर की ओर चलते बना। जिसमे दो लाख से अधिक रुपये था। पुलिस ने घटनास्थल के कुछ दूरी पर से दो मोबाइल बरामद किया है, हालांकि छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रुपये की लूट हुई है, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उनका कहना था कि कई बार थाना पर बैठक करके निर्देश दिया गया था कि पुलिस को सूचना दे व राशि अधिक रहने पर चार पहिया गाड़ी का इस्तेमाल करें। बाबजूद लोगों आदत से बाज नही हो रहे है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…