National

विद्यापतिनगर में किसान की गोली मारकर ह’त्या, भूमि विवाद में वारदात को अंजाम देने की आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से बड़ी खबर आ रही है जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दस की है जहां घर के दरवाजे पर सो रहे वयोवृद्ध किसान की कतिपय अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत किसान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी बलदेव गिरि (75) हैं।

देर रात में घटित घटना में आसपास के लोगों ने फायरिंग की आवाज नहीं सुनी। सुबह होने पर लोगों को इसका पता चला। हत्‍या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मृतक किसान का कतिपय लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। वार्ड संख्या दस में ही वे अपना नया मकान का निमार्ण करवा रहे थे।

निर्माणाधीन मकान में प्रयुक्त होने वाले सामानों की सुरक्षा के लिए वे अपने पड़ोसी सत्यनारायण साह के खपरैल मकान के दरवाजे पर सो रहे थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनके शरीर से खून निकलता हुआ देखा। इसके बाद हल्ला हुआ। सूचना पर पहुंचे मृतक के स्वजन में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बलदेव गिरि एक आम किसान हैं। तीन-चार कट्ठा भूखंड के मालिक हैं। घर के आसपास ही यह जमीन है। अभी वो नया मकान निर्माण करने में जुटे थे। इस कारण आसपास के लोगों से ही विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल पुलिस प्राथमिकी के लिए आवेदन की प्रतीक्षा में है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस उस कारणों का भी पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार उनकी हत्या क्यों की गई। वैसे स्थानीय लोग इसे जमीनी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बहुत कुछ सामने आ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

31 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

59 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

1 घंटा ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago