समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां बैल चोरी करने आए एक युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। समस्तीपुर टाउन के पास युवक की पिटाई का वीडियो है। जिसमें युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा यह कहकर उसकी पिटाई की जा रही है वह बैल चुराने आया था।
दरअसल मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या-9 की है जहां बीते रविवार की रात सुख लाल सहनी के घर पर तीन की संख्या में पहुंचे चोर बैल चोरी कर रहे थे। इसी दौरान गृहस्वामी और आसपास के लोगों को चोरी की भनक लग गयी। फिर सभी ने ने मिलकर एक चोर को पकड़ लिया। वहीं दो चोर भागने में सफल रहे।
इसके बाद भीड़ ने उक्त चोर की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…