National

विभूतिपुर में ‘आपका बुक बैंक सह निःशुल्क पाठशाला’ ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, झांकी रहा आकर्षण का केंद्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड स्थित ‘आपका बुक बैंक सह निःशुल्क पाठशाला’ ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर 150 फिट लंबा तिरंगा यात्रा निकाला साथ ही विभिन्न झांकी को प्रदर्शित किया। झांकी बुक बैंक से निकलकर बड़ी दुर्गा स्थान तक गयी। जिसमें दिल्ली का इंडिया गेट, मिसाइल अग्नि-III, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रयोग हुए आर्मी टैंकर, रडार को बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस झांकी को भव्य बनाया गया।

इस दौरान ‘आपका बुक बैंक सह निःशुल्क पाठशाला’ के संस्थापक पांडव कुमार राय ने कहा है कि पुरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया था। झांकी में ‘पढ़ेगा बिहार – बढ़ेगा बिहार’ पर शानदार झांकी प्रस्तुत की गयी। वहीं ‘खोल दे पंख फिर देख उड़ान मेरी’ के तहत महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए थल सेना, जल सेना, वायु सेना, छात्र व शिक्षक का रोल देश कि बेटियों के द्वारा निभाया जा रहा था।

वहीं मिसाइल अग्नि-3 का नेतृत्व भी देश की बेटियां कर रही थी। इंडिया गेट के प्रतिकात्मक पर भारत माता के साथ निःशुल्क पाठशाला की बेटियां तीन रंग से रंगे अपने हाथों में झंडे लहरा रही थी। साथ ही भारत माता, झांसी की रानी, भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर, चंद्र शेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान के रूप में छात्र-छात्राएं लोगों को आकर्षित कर रही थी।

झांकी को मुख्य कलाकार चंदन कुमार राय नेे अपनी टीम के साथ सजाया। मौके पर नरहन पंचायत समिति चांदनी देवी, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 39 जितेंद्र राम, गुंजन मिश्रा, पिंकू श्रीवास्तव, विपिन साहनी समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस दौरान पांडव कुमार राय, गुलशन कुमार, रजनीश, मंटू , सोनू , मोनू , अमन, कन्हैया शिवम, गोलू , प्रतिक, आदित्य, नितीश करण, विक्की, अभिजीत, पिंटू, विक्रम राजा, राकेश, शशि, सौरव, शशिरंजन पवन कुमार, कुंदन कुमार, विकास कुमार, शेखर सुमन पार्थ, रोहन, सोनू, संकित, रामसकल राय, रंजीत राय, साहेब, राकेश, प्रदीप, जाकिर सहित कई युवा व शिक्षक मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

1 घंटा ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

13 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago