National

समस्तीपुर: तकनीकी पेंच में फंसने से आधा अगस्त बीत जाने के बाद भी शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार सरकार एक तरफ नये रोजगार की बात कर रही हैं वहीं दूसरी ओर बहाल कर्मियों का वेतन राशि के आभाव में बंद है। समस्तीपुर जिले के उच्च व +2 स्कूलों के शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को जुलाई महीने के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। वेतन भुगतान से वंचित शिक्षकों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भुगतान में तकनीकी पेंच फंसा हुआ है जिससे आधा अगस्त बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान के लिए शिक्षक परेशान हैं।

सभी शिक्षक वेतन भुगतान के लिए प्रखंड में बीआरसी से लेकर जिला में शिक्षा डीपीओ कार्यालय तक का लगातार चक्कर लगा रहे हैं। संशोधित आवंटन राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में जिला परिषद व विभिन्न नगर निकाय अंतर्गत माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्षों को 2022-23 में चार महीनों के वेतन भुगतान के लिए शिक्षा विभाग ने आवंटित राशि दी थी।

जिसमें जिला परिषद शीर्ष (21-22-02-02-196-0001) वेतन मद में बहुत ही कम राशि भेजी गई थी। इसके कारण अधिकांश जिले में एक महीने का भी वेतन पूरा नहीं हो पा रहा था। फिर जिले से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर संशोधित कर अतिरिक्त राशि पिछले दिन जिला को भेजी गयी है।

शिक्षकों ने बताया कि जुलाई माह के बकाया वेतन भुगतान को लेकर अब तक जिम्मेदार गंभीर नहीं हो सके हैं। अब लगभग अगस्त का महीना भी बीत जाने को है। वेतन भुगतान को लेकर कई बार बीआरसी से लेकर जिला में शिक्षा डीपीओ कार्यालय का लगातार चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन प्रत्येक बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ रही है। वेतन भुगतान न होने सेे शिक्षकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें हो रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago