समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के सात कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने उत्कृष्ट कर्मचारी (मैन आफ द मंथ) पुरस्कार से सम्मानित किया। डीआरएम कार्यालय प्रांगण स्थित मंथन सभागार में कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक योगेन्द्र कुमार योगेश, मुख्य नियंत्रक हरे कृष्ण कुमार, सहरसा लोको पायलट (मेल) उमाकांत यादव, वरीय लोको पायलट संजीव भारती, दरभंगा लोको पायलट (मेल) राधे कृष्ण ठाकुर, प्रवर टिकट परीक्षक चंद्रकिशोर यादव एवं जयनगर के तकनीशियन तृतीय धीरंजन कुमार को कार्य के प्रति निष्ठा, लगन, पूर्ण सजगता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
डीआरएम ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे रेल कर्मचारियों की वजह से ही भारतीय रेल पूरे भारत वर्ष की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी ऐसी ही लगन के साथ कार्य करने की अपील की। इन कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा व कार्य के प्रति सजगता की भूरी भूरी प्रशंसा की।
विदित हो कि प्रत्येक महीने मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होंने अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेल हित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है। मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम जेके सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…