National

समस्‍तीपुर : सड़क हादसा में महिला समेत तीन लोगों की मौत, एक घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिले के अलग-अलग तीन स्थानों पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। दरअसल पहला मामला खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर चौक के समीप का है जहां ट्रक के ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसी बाइक पर बैठे एक अन्य व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया गया है की दोनों साला-बहनोई थे। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी लाल बहादुर राम के पुत्र रवि कुमार (30) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रवि राम अपने बहनोई अनिल कुमार के साथ ससुराल से देर रात पूजा में शामिल होकर वापस समस्तीपुर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच इलमासनगर चौक के पास अज्ञात ट्रक की ठोकर से रवि की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बहनोई अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज शहर के ही एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है जहां बाइक पर सवार एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि तीन छोटे-छोटे बच्चे व पति के साथ बाइक पर सवार होकर महिला अपने ससुराल बिथान से मायके खानपुर जा रही थी। इसी दौरान रोसड़ा थाना के मुरादपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मजीदा खातून के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं एक और घटना पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव स्थित महनार-मोहिउद्दीनगर मार्ग की है जहां बुधवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्रामीण 75 वर्षीय लखींन्द्र प्रसाद साह की हादसे में मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब लखींद्र अपने दरवाजे पर टहल रहे थे। इस क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंची। सदर अस्पताल में शव का अंत्यरीक्षण कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago