National

समस्तीपुर: नाबालिग का घर से अपहरण कर उसके साथ किया दुष्कर्म, फिर रुपये लेकर अधेड़ से करा दी उसकी शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिला में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुई है. जहां रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं इसके बाद रुपए लेकर उसकी अधेड़ से शादी भी करा दी. किशोरी किसी तरह दिल्ली से भाग कर घर लौट परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

घटना को जानने के बाद परिजनों के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की का अपहरण इसी साल तीन मई को किया गया था. उस समय परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. नाबालिग के घर लौटने के बाद पीड़िता ने थाना क्षेत्र के पवड़ा गांव के मुरारी कुमार झा, दिलीप कुमार झा, सोनू कुमार चौधरी, चंदन चौधरी और खानपुर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर निवासी हरेराम झा को आरोपित किया है.

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते 3 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे सभी आरोपी उसके घर पहुंचे और उसे जबरन उठाकर वाहन में बैठा लिया. शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया. उसके बाद आरोपितों ने उसे खानपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर रखा, जहां उसके साथ आरोपी मुरारी ने पांच दिनों तक दुष्कर्म किया. फिर उसने अपने साथी दिलीप कुमार झा और कारी झा के साथ मिलकर एक अधेड़ से रुपए लेकर उसकी शादी कर दी. शादी के बाद अधेड़ पति उसे दिल्ली लेकर चला गया.

पीड़िता ने कहा है कि वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भागी और 21 जुलाई को अपने घर पहुंची. इसके बाद उसने सारी घटना मां को बतायी. पीड़िता की मां ने बताया कि पुत्री के गायब होने के बाद उन्होंने थाने में आवेदन दिया था. इसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया था.

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पीड़ित की मेडिकल जांच करायी गई है. न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यहां देखें वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago