समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस अंतर्गत समस्तीपुर-पूसा रोड के गरुआरा चौर के पास गुरुवार को एक दर्जन युवतियों को वाहन चालकों व यात्रियों से पैसा वसूलने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के द्वारा विस्तृत पूछताछ में सभी ने बताया कि वह लोग आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और इसी को लेकर लोगों से स्वेच्छा पूर्वक आर्थिक मदद मांग रही थी।
पुलिस के द्वारा पूछताछ में मामले की सत्यता जानने उपरांत और इस संबंध में किसी ने शिकायतकर्ता के सामने नहीं आने के बाद मुफस्सिल पुलिस के द्वारा सभी युवतियों व लड़कियों को कागजी कार्यवाही के बाद सख्त निर्देश देते हुए अविलंब ट्रेन पकड़ कर अपने अपने घरों को जाने का निर्देश दिया गया।
वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि यह सभी युवतियां खानाबदोश वर्ग की हैं और इनका वर्षों से लोगों से मांग कर खाने की परंपरा रही है। सूचना मिली थी की गरूआरा चौर में यह सभी राहगीरों से जबरदस्ती पैसा बसूल रही थी जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़कर थाने ले आई। जांचोपरांत व किसी भी शिकायतकर्ता के सामने नहीं आने पर सभी 12 युवतियों को कागजी कार्यवाही के बाद सख्त निर्देश देते हुए अविलंब ट्रेन पकड़ कर अपने-अपने घरों को जाने का निर्देश दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…