समस्तीपुर :- बीजेपी को सरकार से अलग हुए महज कुछ दिन ही हुए है परन्तु सरकार पर लगातार किए जा रहे जुबानी हमले से कड़वाहट काफी बढ़ गई है। अब कुछ दिन पहले तक सत्ता में साथ रहे जेडीयू नेताओं ने भी बीजेपी पर हमले तेज कर दिए है।सरायरंजन से विधायक और नए सरकार में वित्त मंत्री विजय चौधरी रविवार को समस्तीपुर पहुंचे तो भाजपा के आरोपो पर जमकर जबाब दिया।
उन्होंने कहा नए गठबंधन से केंद्र में भी 2024 में अपने बुरे दिन का एहसास होते ही बीजेपी नेताओं की मानसिकता विकृत हो गई है।उन्हें कुछ दिन तो धैर्य रखना चाहिए लेकिन उनमे सत्ता से बाहर होने से इतनी बेचैनी आ गई है कि दो दिन में ही जंगलराज की बात करने लगे है। विजय चौधरी ने बिहार पुलिस की जमकर तारीफ और एनआईए पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी हाल में ही पटना फुलवारी शरीफ के पीएलएफआई मॉड्यूल पर बिहार पुलिस ने कड़ी कारवाई की जबकि एनआईए को जिम्मा मिलने के बाद क्या हुआ सबको मालूम है।
मंत्री विजय चौधरी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा अपने दल के मंत्रियों से किए गए छह अपील को सराहनीय कदम बताया है और कहा है कि इसे तो सभी दलों के मंत्रियों को अपनाना चाहिए। नए मंत्रीमंडल में वित्त मंत्री का पद मिलने के बाद पहली बार अपने गृह जिले समस्तीपुर में विजय चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…