National

समस्तीपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद डिप्रेशन में है BJP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी और जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के बीच शुरू हुई जुबानी जंग जारी है. इस कड़ी में अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अवसादग्रस्त है, और उसके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार पर अर्नगल आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं.

मंगलवार को समस्तीपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी के नेता अवसादग्रस्त हो गए हैं. यही वजह है कि बीजेपी के नेता नीतीश सरकार पर अनर्गल आराेप लगा रहे हैं और लोगों को गुमराह करने में लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी बिहार के बाद केंद्र की सत्ता से भी बेदखल होगी.

जेडीयू के नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब बिहार में एनडीए की सरकार थी तब बीजेपी को यहां जंगलराज नहीं दिख रहा था, लेकिन अब महागठबंधन की सरकार बनते ही उन्हें जंगलराज दिखने लगा है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बिहार में नहीं घुसने देने जैसी कोई बात नहीं हुई है.

बता दें कि बीते नौ अगस्त को जेडीयू ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था और नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है. महागठबंधन सरकार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) समेत सात दलों का समर्थन प्राप्त है. बिहार विधानसभा में सत्ताधारी महागठबंधन के सदस्यों की संख्या 164 है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago