समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित टेडेक्स अशोका रोड के सभा कक्ष में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर के एचएम मेघन सहनी देशी -विदेशी शिक्षा प्रतिनिधियों के समक्ष अपना वक्तव्य देंगे। यह कार्यक्रम आगामी 2 सितंबर को आयोजित है। मेधन सहनी बिहार से एकलौता चयन होने वाले एच एम है। वे अपने विद्यालय में निर्माणाधीन हवाई जहाजनुमा वर्ग कक्ष व ट्रेन के कोच जैसी रंगों की वाल पेंटिग से बच्चों में पड़ने वाले प्रभाव को देश स्तर पर साझा करेंगे।
टेडेक्स द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधियों व पदाधिकारी भी भाग लेंगे। जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एचएम मेघन सहनी ने अपने विद्यालय में अपने निजी कोष से हवाई जहाजनुमा वर्ग कक्ष का निर्माण कराया था जिसका नाम शिक्षा उड़ान दिया था। साथ ही ट्रेन के कोच जैसी वाल पेंटिंग भी इसी वर्ष बनवाया था।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…