समस्तीपुर :- बिहार में शराब पीने पिलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। समस्तीपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है जबकि उसका एक साथी गंभीर हालत में मौत से जूझ रहा है। बताया गया है कि दोनों ने शराब पी थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना जहरीली शराब कांड की है।
दरअसल मामला समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव का है। मृत युवक का नाम विक्रम कुमार है। लोगों का कहना है कि विक्रम ने शराब पी थी। विक्रम का एक साथी भी गंभीर रूप से बीमार है। उसे एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इलाके में पहुंच गई है।
मामले की छानबीन की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इनके आलावे कोई और तो बीमार नहीं है। ऐसे लोगों की तलाश जारी है। बीते दिनों सारण और वैशाली में जहरीली शराब कांड में 13 लोगों की मौत हो गई थी। सारण के मढ़ौरा और भेल्दी में 7 लोगों की मौत का मामला काफी गर्म हुआ था। इसे लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी। विपक्षी दलों ने सरकार की शराबबंदी नीति पर काफी सवाल उठाए थे। वैशाली के सहदेई में तीन लोगों की मौत शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…