समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा गांव में सोमवार की सुबह एक चिमनी के गड्ढे में राजमिस्त्री का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शंकरदेव पासवान के रूप में की गई है। शंकरदेव पासवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शंकरदेव इसी गांव का रहने वाला बताया गया है जो रविवार दोपहर से लापता था।
घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। शंकरदेव पासवान के घर वालों का कहना है कि वह रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था कि वह कुछ देर में लौट आएगा। लेकिन वह रात भर नहीं लौटा।
घरवाले आस-पास उसकी खोज कर रहे थे। उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था। लेकिन परिवार वालों को कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह चिमनी के गड्ढे की ओर शौच करने गए लोगों ने शंकर का शव पानी में उपलाता हुआ देखकर शोर मचाया। जिसके बाद जुटे लोगों ने शव को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के कान और गर्दन के पास काफी मात्रा में रक्त बह रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि शंकर की हत्या कर उसके शव को पानी में फेंका गया है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…
बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…
भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…
ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…
नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…
समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…