National

समस्तीपुर में जहरीली शराब से मौत की संख्या दो पर पहुंची, एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शराबबंदी वाले बिहार में शराब का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। जिस कारण आये दिन जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है। सरकार और प्रशासन की तरफ से इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने का दावा किया जा रहा है। ताजा मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव की है जहां बीती रात शराब पीने से दो युवक की तबीयत बिगड़ गई।

आनन-फानन में परिजनों के द्वारा दोनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की बीती रात मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक ने भी आज दम तोड़ दिया। दोनों नाबालिग बताये जा रहे हैं। मृतक की पहचान विक्रम कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस शराब पार्टी में शामिल एक अन्य युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में परिजन का बताना है कि तीन युवक ने कहीं से शराब लेकर शराब पार्टी की थी। जिसके बाद दो की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

वहीं घटना के सम्बंध में एसपी हृदयकांत ने समस्तीपुर टाउन बेवपोर्टल को बताया की दो युवकों की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की मौत किन कारणों से हुई है। वहीं पुलिस ने इस शराब पार्टी में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने में पुलिस कामयाब हो पाती है? आखिर कब तक जहरीली शराब से मौत का यह सिलसिला चलता रहेगा!

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

17 घंटे ago