National

समस्तीपुर में बीते दो दिनों से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, लाल निशान से 58 सेमी ऊपर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- गंगा के जलस्तर में दो दिनों से तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर खतरे के लाल निशान से 58 सेमी ऊपर हो गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप के अनुसार रविवार दोपहर गंगा का जलस्तर 46 मीटर 8 सेमी पर पहुंच गया है। गंगा का यह जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर है।

दियारा क्षेत्र के लिए 45 मीटर 50 सेमी जलस्तर को लाल निशान बनाया गया है। जलस्तर के ऊपर आ जाने से तटबंध पर दबाव बढ़ने लगा है। हलांकि तटबंध विगत साल की अपेक्षा ऊंचा और मजबूत कर दिया गया है। तटबंध के ऊंचा होने से गंगा के उत्तरी क्षेत्र के निवासी राहत महसूस कर रहे हैं।

वहीं गंगा पार दियारा- हरदासपुर, सरसावा, जहिंगरा, करुआरी आदि में पशुपालकों एवं किसानों को बाढ़ आने की आशंका सताने लगी है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दियारे के सोतों की ओर पानी का बहाव होने लगा है। वहीं ढाब और सोतों में जल काफी भर चुका है। इधर सरारी से लेकर रसलपुर तक तटबंध की निगरानी की जा रही है।

तटबंध की देखरेख करने के लिए सहायक अभियंता राकेश रंजन एवं जितेश रंजन के अतिरिक्त कनीय अभियंता जितेन्द्र कुमार दास की प्रतिनियुक्ति की गयी है। कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि इस क्षेत्र में विगत वर्षों में उच्चतम जलस्तर 48.50 मीटर तक गया था। उन्होंने बताया कि अगले 36 घंटों में जलस्तर घटने लगेगा, क्योंकि इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर नीचे आने लगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago