National

समस्तीपुर: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक और नियोजन इकाई के सदस्यों पर प्राथमिकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में कार्यरत फर्जी शिक्षक की नौकरी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगरानी जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के शिक्षक पवन कुमार गलत प्रमाण पत्र पर नियोजित हुए थे। वे पिछले 10 वर्षों से नौकरी कर रहे थे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार मौआर ने शिक्षक एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में शिक्षक, नियोजन इकाई के सदस्यों एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120 (बी) आइपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर निगरानी जांच के तहत नियोजित शिक्षक की शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के क्रम में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।

इस कारण प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फर्जी अंक व प्रोविजनल प्रमाण पत्र के आधार पर हुई नियुक्ति कल्याणपुर प्रखंड के पंचायत नियोजन इकाई में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के शिक्षक पवन कुमार के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच में इसका पर्दाफाश हुआ।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्गत मैट्रिक के प्रमाण पत्र को जांच के लिए उपलब्ध कराया। इसमें परीक्षा समिति ने जांच के बाद अंक पत्र एवं प्रोविजनल प्रमाण पर को फर्जी करार दिया। उक्त कोड संख्या के आधार पर प्रमाण पत्र ब्रज किशोर के नाम से जांच था।

वर्जन :

कल्याणपुर प्रखंड के एक शिक्षक ने गलत प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन कराया था। यह एक संज्ञेय अपराध है। अवैध नियुक्ति में नियोजन इकाई के सदस्यों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में गहन अनुसंधान की आवश्यकता है। शिक्षक ने उच्च न्यायालय पटना द्वारा दी गई क्षमादान अवधि में भी त्याग पत्र नहीं दिया। धोखाधड़ी का कार्य करते हुए सरकारी राशि एवं लाभ प्राप्त करते रहे। इस कारण प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

-सुरेंद्र कुमार मौआर

पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

48 मिनट ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago