समस्तीपुर :- बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को ठंडा कर दिए जाने वाले बयान के विरोध में समस्तीपुर शहर के ओवरब्रिज के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान को लेकर समस्तीपुर जिला भाजपा में काफी आक्रोश है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को ठंडा करने वाले बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आने वाले 2024 और 25 में पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ हैं और ठंडा कौन होता है।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव मुर्दाबाद, राजद मुर्दाबाद और नित्यानंद राय जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर एमएलसी डॉ तरुण कुमार चौधरी, रोसड़ा विधायक विरेंद्र पासवान, जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…