पटना की सड़कों पर आया महागठबंधन चायवाला, एक चुस्की के लिए लग रही लोगों की भीड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में पिछले कुछ वक्त से चाय का रोजगार काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना से एक नई तस्वीर देखने को मिल रही है. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महा गठबंधन की सरकार बनने के बाद शहर की सड़कों पर एक महा गठबंधन चाय वाला देखने को मिल रहा है. इस चाय वाले ने अपने स्टॉल पर महा गठबंधन के नेताओं की तस्वीर भी लगा रखी है.

नीतीश, लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप की तस्वीर के साथ बेली रोड में लगी इस स्टॉल पर ‘महा गठबंधन चाय वाला rjd lover नेता जी’ लिखा हुआ है. सड़क पर लगाई गई इस स्टॉल पर नेताओं की तस्वीर के साथ इसका नाम लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित कर रहा है. इसके पहले भी पटना में राबड़ी आवास के पास एक आरजेडी चाय वाला के नाम से स्टॉल लगी थी. उस चाय के स्टॉल ने भी खूब चर्चा बटोरी थी.

चाय की चुस्की के लिए लग रही लोगों की भीड़ 

बेली रोड पर महा गठबंधन की सरकार बनने के बाद खोली गई यह स्टाल लोगों के लिए वक्त बिताने और चाय पीने के साथ ही एक आकर्षण भी केंद्र बन गया है. यहां चाय पीने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ भी जूट रही है. स्टाल चलाने वाले युवक ने नीतीश कुमार, लालूयादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से अनुरोध किया है कि वे इसके दुकान में आकर एक बार चाय जरूर पियें.

चाय की कीमत 10 रुपये 

महा गठबंधन चाय वाला के पास मिलने वाली एक कप चाय की कीमत मात्र 10 रुपये है. इसकी चाय पीने के लिए दूर दूर से इसके बेली रोड स्थित स्टॉल पर पहुंच रहे हैं. 10 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली महा गठबंधन सरकार के नाम पर खोली गई चाय की यह स्टाल खूब सुर्खियां बटोर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago