समस्तीपुर :- आजादी के अमृत महोत्सव पर मारवाड़ी युवा मंच समस्तीपुर के द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ वितरण कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष आनंद बंका और संयोजक अनिकेत अग्रवाल व विकास केडिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच शाखा समस्तीपुर के सभी सदस्यों की उपस्थिति से समस्तीपुर शहर के ढाई सौ से ज्यादा मारवाड़ी घरों में घर-घर तिरंगा वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवा मंच के सदस्य निखिल सर्राफ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आधारभूत ढांचागत विकास के साथ ही सामाजिक सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ गरिमामयी ढंग से मना रहे हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति का एक अटूट संगम है। ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच भी पूरे राष्ट्र में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपने घरों को तिरंगा से शोभायमान करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मना रहा है। तिरंगा वितरण करने में मारवाड़ी युवा मंच के सचिव कौशल अग्रवाल, सदस्य माधव संथालिया, नयन सर्राफ, राजा केडिया, प्रतीक अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…