समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन पंचायत में मंगलवार को पानी भरे बाल्टी में डूब जाने से एक मासूम की मौत हो गई। मृत किशोर इसी पंचायत के वार्ड 4 निवासी पप्पू शर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे। बच्चे के पिता काम करने गए थे। वही मां पड़ोस में गई थी। उसी दौरान चारपाई पर खेल रहा बच्चा नीच उतर गया और घर में रखे पानी भरे बाल्टी में सिर के बल गिर गया।
घर आने के बाद उसे नहीं देखने के बाद मां ने खोज शुरू की। काफी खोजने के बाद वह पानी भरे बाल्टी में मिला। उसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सकों के यहां ले गये। जहां देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…