समस्तीपुर :- समस्तीपुर में रेलवे फाटकों पर ट्रेन के इंतजार में लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को छुटकारा मिलेगा। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के जितवारपुर रेलवे गुमटी पर इलेक्ट्रॉनिक गेट मंगलवार सुबह से काम करना शुरू कर दिया गया। अब इस गेट पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। पर सुबह के टाइम में लंबा जाम लग जाता था।
रेलवे मंडल प्रशासन समस्तीपुर रेल मंडल के 200 से अधिक स्टेशन के करीब वाले रेलवे गुमटी पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। पहले चरण में रेलवे मंडल के समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड वैसे रेलवे फाटक पर इलेक्ट्रिक फाटक लगाया जा रहा है जो स्टेशन के करीब है। और वहां इंटर लॉक सिस्टम से गेट खुलता और बंद होता है।
समस्तीपुर स्टेशन से सटे जितवारपुर रेलवे गुमटी नंबर 50 डी पर इंलेक्ट्रिक गेट मंगलवार सुबह से काम करने लगा है। डीआरमए आलोक अग्रवाल ने बताया कि इससे कर्मचारी को भी आसानी होगी, वहीं गेट पर जाम भी नहीं लगेगा। ट्रेन गुजरते ही फाटक को खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे फाटको पर इलेक्ट्रिक फाटक लगा दिया जाएगा।
समस्तीपुर स्टेशन से पहला रेलवे फाटक नंबर 50 डी लगाते या खोलते समय अक्सर रेलवे फाटक की तार टूट जाती थी, या फिर अन्य तकनीकी कारणों से फाटक बंद नहीं हो पाता, तो इस स्थिति में ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ता है या फिर ट्रेन की गति धीमी करनी पड़ती थी। इस वजह से कई बार ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट हो जाती हैं। वहीं कई बार ट्रेन के गुजर जाने के बाद तकनीकी कारण से फाटक नहीं खुलता था। जिससे वहां वाहनों की काफी लंबी लाइन लग जाती थी।
बिजली चालित लिफ्ट सिस्टम लगा देने से अब समय की बचत होगी। इलेक्ट्रिक सिग्नल से ट्रेन को समय से दौड़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल ट्रेन के आउटर सिंगनल पास कर जाने के बाद फाटक को खोलने में कर्मचारी को 5- 10 मिनट लग जाता है, वहीं बिजली चालित फाटक बटन दबाने से ही पलभर में काम करेगा।
इलेक्ट्रिक फाटक के खराब होने की संभावना काफी कम हैं। अगर किसी वजह से तकनीकी खराबी आ भी जाए, तो भी फाटक को बंद करने का विकल्प मौजूद रहेगा। रेलवे द्वारा इमरजेंसी गेट भी लगाए गए हैं, जो इलेक्ट्रिक फाटक के काम नहीं करने की दशा में लगाए जाएंगे। यह गेट स्लाइडर सिस्टम से काम करेगा।
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…