National

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के जितवारपुर रेलवे गुमटी पर लगा इलेक्ट्रिक गेट, अब बटन दबाते ही खुलेगा फाटक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में रेलवे फाटकों पर ट्रेन के इंतजार में लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को छुटकारा मिलेगा।  समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के जितवारपुर रेलवे गुमटी पर इलेक्ट्रॉनिक गेट मंगलवार सुबह से काम करना शुरू कर दिया गया। अब इस गेट पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। पर सुबह के टाइम में लंबा जाम लग जाता था।

रेलवे मंडल प्रशासन समस्तीपुर रेल मंडल के 200 से अधिक स्टेशन के करीब वाले रेलवे गुमटी पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। पहले चरण में रेलवे मंडल के समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड वैसे रेलवे फाटक पर इलेक्ट्रिक फाटक लगाया जा रहा है जो स्टेशन के करीब है। और वहां इंटर लॉक सिस्टम से गेट खुलता और बंद होता है।

समस्तीपुर स्टेशन से सटे जितवारपुर रेलवे गुमटी नंबर 50 डी पर इंलेक्ट्रिक गेट मंगलवार सुबह से काम करने लगा है। डीआरमए आलोक अग्रवाल ने बताया कि इससे कर्मचारी को भी आसानी होगी, वहीं गेट पर जाम भी नहीं लगेगा। ट्रेन गुजरते ही फाटक को खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे फाटको पर इलेक्ट्रिक फाटक लगा दिया जाएगा।

जितवारपुर रेलवे गुमटी लगाते व खोलते समय टूट जाता था तार

समस्तीपुर स्टेशन से पहला रेलवे फाटक नंबर 50 डी लगाते या खोलते समय अक्सर रेलवे फाटक की तार टूट जाती थी, या फिर अन्य तकनीकी कारणों से फाटक बंद नहीं हो पाता, तो इस स्थिति में ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ता है या फिर ट्रेन की गति धीमी करनी पड़ती थी। इस वजह से कई बार ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट हो जाती हैं। वहीं कई बार ट्रेन के गुजर जाने के बाद तकनीकी कारण से फाटक नहीं खुलता था। जिससे वहां वाहनों की काफी लंबी लाइन लग जाती थी।

बिजली चालित लिफ्ट सिस्टम लगा देने से अब समय की बचत होगी। इलेक्ट्रिक सिग्नल से ट्रेन को समय से दौड़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल ट्रेन के आउटर सिंगनल पास कर जाने के बाद फाटक को खोलने में कर्मचारी को 5- 10 मिनट लग जाता है, वहीं बिजली चालित फाटक बटन दबाने से ही पलभर में काम करेगा।

इमरजेंसी में भी काम करेगा रेलवे फाटक

इलेक्ट्रिक फाटक के खराब होने की संभावना काफी कम हैं। अगर किसी वजह से तकनीकी खराबी आ भी जाए, तो भी फाटक को बंद करने का विकल्प मौजूद रहेगा। रेलवे द्वारा इमरजेंसी गेट भी लगाए गए हैं, जो इलेक्ट्रिक फाटक के काम नहीं करने की दशा में लगाए जाएंगे। यह गेट स्लाइडर सिस्टम से काम करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

12 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago