समस्तीपुर :- पीएम मोदी की हर घर तिरंगे की अपील का असर अब लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है। भारत को आजादी लिए 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस वजह से केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव माना रही है। पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा था कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए। जिसके बाद बाजारों में तिरंगे की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। शनिवार को समस्तीपुर शहर में तिरंगा जुलूस निकाला गया। इस दौरान बाजार से तिरंगे का स्टॉक खत्म हो गया। जिसके बाद कुछ दुकानदारों ने फायदा उठाते हुए महंगे दामों पर भी तिरंगा झंडा बेचा।
काशीपुर निवासी उमेश मिश्रा ने बताया कि तिरंगे की खरीदारी को लेकर वह कल पूरा बाजार घुमें, पोस्ट ऑफिस भी गये लेकिन उन्हें हर जगह तिरंगे का स्टॉक खत्म होने की बात कही गई। हालांकि काशीपुर चौक स्थित एक दुकान पर उन्हें दोगुने रेट पर झंडा उपलब्ध करवा देने की बात दुकानदार ने कही।
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को शहर से गांव तक लोगों ने जहां अपने अपने घर तिरंगा लगाना शुरू किया। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए समस्तीपुर जिला मुख्यालय सें लेकर गांव तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान हर तरफ वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे से वातावरण गंजायमान रहा। समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जितवारपुर से विशाल जुलूस निकाला। इसमें एक सौ से अधिक बाइक सवार उत्साही युवकों ने भाग लिया।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…