National

हसनपुर में पुलिस जवान को बनाया बंधक, ऑटो चालक की पिटाई के विरोध में जमकर हुआ बवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधपुरा गांव में एक ऑटो चालक की पिटाई के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पिकेट पर कार्यरत जवान को बंधक बना लिया व हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस जवान के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि खराज गांव में मालवाहक टेम्पो चालक क्षेत्र में घूम कर चावल, गेहू खरीद बिक्री कर रहा था इसी दौरान पुलिस जवान ने किसी कारण से चालक की पिटाई कर दी। यह देख लोग आक्रोशित हाे उठे और जवान को बंधक बना लिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में मालवाहक टेंपो चालक से पैसे की मांग रहा रहा था। जब ऑटो चालक ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो पुलिस जवान ने उसके साथ मारपीट कर दी।

उधर, रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि जवान को थाने लाने के बाद ब्रेथएनेलाइजर मशीन से जांच की गई। अल्कोहल जीरो आया। इसके बाद डॉक्टर से भी जांच कराई गई लेकिन शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हो पाई। डीएसपी ने बताया कि लोग जवान पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहे है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago