National

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन एक्सप्रेस ट्रेन समेत 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के किशनपुर-रामभद्रपुर-हायाघाट- थलवाड़ा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन एक्सप्रेस ट्रेन समेत 6 पैसेंजर ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है। जबकि 9 ट्रेनों का रूट बदला गया वहीं 18 ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट किया गया है।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन संख्या 15553/54 जयनगर -भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस 23 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि 15283/84 जयनगर -मनिहारी जानकी एक्सप्रेस 24 अगस्त को रद्द रहेगी। इसके अलावा 55549/50 जयनगर -पाटलिपुत्रा इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 अगस्त को नहीं चलेगी।

डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा 05589/90 समस्तीपुर दरभंगा -समस्तीपुर 23 व 24 अगस्त को रद्द रहेगी। 05513/14 समस्तीपुर -जयनगर समस्तीपुर सवारी गाड़ी 23-24 अगस्त, 05536/35 समस्तीपुर जयनगर सवारी गाड़ी 24 व 25 अगस्त, 05525/26 समस्तीपुर -रक्सौल समस्तीपुर सवारी गाड़ी 24 व 25 अगस्त, 05595/96 समस्तीपुर मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी 05593/94 समस्तीपुर -जयनगर सवारी गाड़ी 24 अगस्त को रद्द रहेगी।

डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 015234 दरभंगा- कोलकाता, 015559 दरभंगा -अलीपुरद्वार, 12570 दरभंगा -नई दिल्ली समेत नौ ट्रेनों को भाया दरभंगा -सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर के रास्ते 24 अगस्त को चलाई जाएगी। डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा 18 अन्य ट्रेनों को शाॅट टर्मिनेट किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

9 मिनट ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

4 घंटे ago