National

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के नए ट्रैक पर 132 किमी की स्पीड से दौड़ी ट्रायल ट्रेन, आज से सभी ट्रेनें चलेंगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर- थलवारा के बीच बुधवार को पूर्व उत्तर क्षेत्र के सीआरएस शुभमोय दत्ता ने नये रेलवे ट्रैक व रेलवे पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 132 किलोमीटर की स्पीड से ट्रायल ट्रेन चलायी। स्पीड ट्रायल सफल रहा। देर शाम सीआरएस ने नये रेलवे पुल व ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की अनुमती दे दी। इसके बाद रात करीब आठ बजे दरभंगा व समस्तीपुर की ओर से स्वतंत्रता सेनानी पहली ट्रेन चलाई गई। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार से सभी ट्रेन अपने नीयत समय व रुट से चलेगी।

अब इस खंड को बाढ से मुक्ति मिल गई है। अब बाढ़ के दौरान ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं होगा। इस खंड के किलोमीटर 15 से 26 तक रेलवे ट्रैक की ऊंचाई 10-12 फीट तक बढाई गई है। वहीं पुराने पुल के स्थान पर बने नये पुलों की ऊंचाई भी 10-12 फीट तक बढाई गई है। खास कर पुल नंबर 16 व 17 पर एक-एक महीने तक पानी चढ़ा रहता था।

निरीक्षण का कार्य दो चरणों में पूरा हुआ। पहले चरण में सीआरएस के अलावा मुख्य अभियंता, डीआरएम आलोक अग्रवाल, सीनियर डीईएन को ऑडिनेशन आरएन झा ने मोटर ट्रॉली से किशनपुर की ओर से रेलवे ट्रैक व रेलवे पुलों पर रुक-रुक कर जांच की। इस दौरान उन्होंने इस खंड के कई रेलवे गुमटी पर भी रूक कर जायजा लिया।

नए रेलवे पुल से परिचालन शुरू होने पर दूर हो जाएगी बाढ़ की समस्या :

समस्तीपुर-दरभंगा खंड का किशनपुर से थलवारा का इलाका बाढ़ को लेकर अतिसंवेदनशील है। इन दोनों स्टेशन के बीच पांच बड़े-बड़े पुल हैं। जो आजादी से पूर्व के बने हुए है। पुल की उंचाई नदी के तल से कम होने के कारण बाढ़ के दौरान रेलवे पुल पर पानी चढ़ जाता था। इससे इस खंड पर ट्रेन सेवा बंद करनी होती थी। नये पुल पुराने पुल से करीब 10-12 फीट ऊंचा बनाया गया है। इससे अब बाढ़ के दौरान रेलवे पुल पर पानी चढ़ने की समस्या दूर हो जाएगी। फलस्वरूप बाढ़ के दौरान रेलसेवा बाधित नहीं होगी।

पुराना रेलवे लाइन हटाने के बाद ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी :

नये ट्रैक व रेलवे पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद किशनपुर के किलोमीटर 15 से लेकर थलवारा के किलोमीटर 26 तक पुराने रेलवे ट्रैक को हटा दिया जाएगा। पुराना रेलवे लाइन हटाने के बाद ट्रैक की ऊंचाई बढाई जाएगी। ताकि वह नये ट्रैक के समानांतर हो जाए। चुकी यह इलाका बाढ़ को लेकर संवेदनशील है। आजादी से पूर्व बने पुल नंबर 14, 15, 15 ए , 16 व 17 के स्थान पर अभी नया पुल बना है।

जिस पर नये रेलवे लाइन को कनेक्ट किया गया है। अब पुराने पुलों के स्थान पर नया पुल भी बनाया जाएगा। ताकि दोहरीकरण के दौरान उसे अप लाइन बनाया जा सके। पांच नये पुलों के निर्माण पर करीब सवा सौ करोड़ रुपए खर्च होगा। नया पुल अगले तीन से चार सालों में बना लिया जाएगा।

एनआई वर्क के कारण रद्द ट्रेनें आज से चलेंगी :

​​​​​​​समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर, रामभद्रपुर, हायाघाट व थलवारा स्टेशन पर एनआई वर्क के कारण रद्द की गई एक्सप्रेस व सवारी गाड़ी गुरुवार से अपने नीयत समय व रूट पर चलेगी। डीआरएम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एनआई कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी ट्रेनें अब समान्य रूप से चलेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

8 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

13 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago