समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नदी में चार लोग डूब गये. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. डूबने वालों में महिला और बच्चे शामिल हैं. घटना के स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई. चारों का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चकमेहसी थाना के सोरमार पंचायत अंतर्गत श्रीनाथ पारन गांव की है. नदी में चार लोग डूब गए. डूबने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी. सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई. तभी यह हादसा हुआ. एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए.
मृतकों की पहचान चंपा देवी (30), आंचल कुमारी (12), गौतम कुमार (10) और काजल (8) के रूप में हुई है. चंपा देवी का ससुराल बेलसंडी गांव में था. बताया गया कि महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी. तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा.
उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली. एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए. जानकारी मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है. घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ उमड़ गई है. स्थानीय लोग व गोताखोरों की मदद से सभी के शव को बरामद कर लिया गया है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता संदीप झा और उनकी शिक्षिका पत्नी भावना…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पाटलिपुत्र और पूर्णिया…
समस्तीपुर : मौलाना मजहरूल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, समस्तीपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं…
समस्तीपुर : शहर से सटे ध वार्ड 31 में रविवार को रक्त दान शिविर का…
समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर सरायरंजन में चल रहा विरोध अब…