समस्तीपुर: शहर के आर्या समाज रोड में नकाबपोश अपराधियों ने जर्दा व्यवसायी को गोलीमार किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड में रविवार की देर संध्या हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया व आराम से हथियार लहराते फरार हो गए। जख्मी व्यवसायी की पहचान पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड निवासी सौरभ जयसवाल के रूप में की गई है। वह गुदरी बाजार में जर्दा का व्यवसायी करता है।
बताया जाता है कि वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था इसी क्रम में आर्या समाज रोड में एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। गोली व्यवसायी के बांह में लगी जिसके बाद वहां हो-हल्ला होने लगा। भीड़ जुटता देख सभी बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। आशंका है आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अरुण राय जख्मी व्यवसायी से पुछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटे है। उन्होंने बताया की CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर सदर डीएसपी एसएच फखरी भी पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं।






