National

समस्तीपुर: 60 दिवसीय नि:शुल्क मिथिला लोक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर संपन्न, जम्मू जाएंगे दो प्रतिभागी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल पूर्व मध्य रेल के अधिकारी क्लब स्थित महिला कल्याण संगठन के आम्रपाली भवन में नाबार्ड एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहा साठ दिवसीय नि:शुल्क मिथिला लोक चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसके पूर्व मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार कलाकृतियों का अवलोकन किया और औसेफा के प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने समय-समय पर निरीक्षण व उत्साहवर्धन एवं प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ाने के लिए महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनुजा अग्रवाल को साधुवाद देने के साथ प्रशिक्षुओं को शुभकामना दी। पंजाब नेशनल बैंक, आरएनआर कॉलेज शाखा की शाखा प्रबंधक प्रीति ने बैंक की मुद्रा योजना, शिशु ऋण योजना तथा अन्य वित्तीय सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी।

औसेफा के निदेशक देव कुमार ने बताया कि अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल के प्रयास से सभी प्रतिभागियों की पेंटिंग रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी खरीदेंगे। जम्मू में सितंबर महीने में लग रहे प्रदर्शनी में नाबार्ड द्वारा दो प्रतिभागियों को भेजा जा रहा है। जिसमें सभी प्रतिभागियों के पेंटिंग की ब्रिकी की जायेगी। यूथ मोटीवेटर व आर्टिस्ट सह प्रशिक्षक कुंदन कुमार राय ने कहा कि शीघ्र ही मिथिला पेंटिंग जगत में समस्तीपुर का नाम नई बुुलंंदियों को छूयेगा।

मौके पर मधु देवी, जिला समन्वयक मनोज कुमार, सौम्या सुमन, मुस्कान, गायत्री कुमारी, प्रेरणा कुमारी, गुड़यिा कुमारी, मोनिका कुमारी, प्रिति कुमारी, माधवी कुमारी, दुर्गा कुमारी, रजनी कुमारी, नुतन कुमारी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

8 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

9 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

12 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

14 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

18 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

19 घंटे ago