समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत RNAR कॉलेज स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में देर रात अपराधियों के द्वारा पिस्टल के बल पर एक छात्र से लूटपाट करने की कोशिश की गई। इस दौरान छात्र के हल्ला करने पर आसपास के लोगों के द्वारा एक अपराधी को दबोच लिया गया और अन्य अपराधी वहां से भाग निकलने में सफल रहे।
मामले की सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान लोगों के द्वारा पकड़े गए एक अपराधी को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
बताया जाता है कि छात्र लाइब्रेरी से पढ़कर अपने डेरा जा रहा था, तभी दो बाइक से चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने एक देसी पिस्टल दिखा लड़के के साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया। हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और एक अपराधी को दबोच लिया। वहीं अन्य अपराधी फरार हो गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…