बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन पीवी सिंधु ने कमाल कर दिया है. सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है. पीवी सिंधु ने सीधे गेम में कनाडा की शटलर को गोल्ड मेडल मैच में शिकस्त दी और बर्मिंघम में तिरंगा लहरा दिया. ये भारत का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 19वां गोल्ड मेडल है.
पीवी सिंधु ने मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराया. सिंधु ने गोल्ड जीतकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि क्यों वो भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. पीवी सिंधु का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है. 2014 में पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थीं. 2018 में पीवी सिंधु को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल मिला था. लेकिन इस बार पीवी सिंधु ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
बता दें कि भारत ने 10वें दिन यानी रविवार को कुल 15 मेडल हासिल किए थे. 11वें दिन भारत ने गोल्ड से खाता खोला है. इसके साथ भारत अब मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है. भारत के नाम 19 गोल्ड, 15 सिल्वर एवं 22 ब्रॉन्ज मेडल हैं. मेडल टैली में 66 गोल्ड, 55 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…