समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव से बीते बुधवार को सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के दौरान पुलिस व चौकीदार को चकमा देकर जीप पर चढ़ने के दौरान फरार गिरफ्तार शराब कारोबारी को चकमेहसी पुलिस ने थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू के नेतृत्व में शनिवार को कल्याणपुर चौक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वहीं उसके साथ कांड में एक और अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान फरार शराब कारोबारी सैदपुर निवासी राजू कुमार व उसके सहयोगी अभियुक्त सूरज कुमार पासवान उर्फ भुल्ला के रूप में हुई है।
बता दें कि बीते बुधवार को शराब के साथ गिरफ्तार राजू कुमार को पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गई थी। मेडिकल जांच के बाद पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तार शराब कारोबारी राजू कुमार फरार हो गया था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूटू ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…