National

समस्तीपुर: पिता के निधन के बाद विजय चौधरी की हुई थी सियासत में इंट्री, जानिए कैसे बने नीतीश के खास…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में आज नीतीश 8.0 का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है. पहले विस्तार में एक बार फिर नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी को मंत्री बनाया गया है. चौधरी 1982 से बिहार विधान सभा के सदस्य हैं. जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार में शिक्षा और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर रहे थे.

कांग्रेस से शुरू की सियासत

विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के केवटा गांव में एक भूमिहार परिवार में हुआ था. उनके पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौधरी, एक स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में दलसिंहसराय निर्वाचन क्षेत्र से 3 बार विधायक रहे थे.

विजय कुमार चौधरी की मां का नाम गंगा चौधरी. कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी का एक बेटा शुभादित्य और एक बेटी अंकिता है. शिक्षा की बात करें तो विजय कुमार चौधरी ने 1979 में पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए की डिग्री ली और उसी साल त्रिवेंद्रम में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े.

पिता के निधन के बाद सियासत में की इंट्री

जानकारी के अनुसार, 1982 में पिता के निधन के बाद विजय कुमार चौधरी ने बैंक की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस के टिकट पर दलसिंहसराय उप-चुनाव में जीतकर पहली बार विधायक बने. चौधरी 1985 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर लगातार तीन बार विधायक बने. इसके बाद 2000 से 2005 तक वह बिहार कांग्रेस के महासचिव रहे.

2005 में जदयू से जोड़ा नाता

हालांकि, 2005 में वे नीतीश कुमार के साथ जुड़ गए और कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ दिया. 2005 में वो सरायरंजन से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े और चौथी बार विधायक बने. इसी साल नीतीश ने उन्हें जल संसाधन मंत्री बना दिया. वो 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में भी सरायरंजन से जीते.

नीतीश के करीबी चौधरी

विजय कुमार चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. चौधरी को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है. वो नीतीश कुमार की कोर कमेटी के सदस्य हैं जो सरकार और पार्टी की नीतियों को आकार देती है.

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

3 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

6 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

15 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

16 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

19 घंटे ago