National

‘गंदी बात’ करने वाले मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर साहब का तबादला LKVD काॅलेज ताजपुर किया गया, छात्राओं को भेजते थे अश्लील मैसेज और फोटो

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया था. यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर छात्राओं ने अपनी न्यूड फोटो भेजने का आरोप लगाया था. इस मामले में अब यूनिवर्सिटी की और से आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की गई है. एलएनएमयू के पीजी हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार का तबादला समस्तीपुर के एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर में कर किया गया है. अश्लील मैसेज और फोटो मामले में यूनिवर्सिटी ने यह कार्रवाई की है.

दरअसल बीते दिनों ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के अखिलेश कुमार पर छात्राओं ने अपनी न्यूड फोटो भेजने का आरोप लगाया है. प्रोफेसर छात्राओं को अपनी नंगी तस्वीरें भेजा करता था. साथ ही देर रात फोन कर छात्राओं से अश्लील बातें किया करता था. छात्राओं का कहना है कि एलएनएमयू के पीजी हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार नंबर लेकर रात में फोन कर अश्लील बातें करते हैं. उन्हें मना करने पर वो करियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं. इस मामले में मिथिला विवि की PG की कई छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसर डॉक्टर अखिलेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया गया था.

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का आरोप है कि सर (प्रो. अखिलेश) द्वारा बार-बार धमकी दी जाती है. वो कहते हैं कि मेरी बातों को मानो. मैं जो कहता हूं वह करो, नहीं तो पास नहीं कर पाओगी. तुम्हारा करियर बर्बाद कर देंगे. मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है. इस मामले में छात्राओं की शिकायत मिलने के बाद विवि ने जांच कमेटी गठित कर दी थी.

छात्राओं का आरोप है कि प्रो. अखिलेश छात्राओं को अकेले घर पर बुलाते हैं. छात्राओं को अर्धनग्न अवस्था में वीडियो कॉल करते हैं. इससे छात्राएं काफी डरी हुई महसूस कर रही है. छात्राओं का कहना था कि जल्द से जल्द उनको यहां से हटाया जाए नहीं तो कुछ बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. वहीं इस मामले में प्रो. अखिलेश कुमार का कहना था कि मुझे फंसाया जा रहा है. एचओडी के खिलाफ मार्च में मैंने कुलपति को आवेदन दिया था. वे खुन्नस निकाल रहे हैं. छात्रों को प्रेरित कर षडयंत्र रचा जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

10 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

11 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago