समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत से आक्रोशित स्वजनों एवं ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम और हंगामा किया। आक्रोशित लोग निजी क्लीनिक के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पांच लाख रुपये मुआवजा और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ने जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बताया जाता है कि कल्याणपुर मवेशी अस्पताल के समीप एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मिर्जापुर गांव की एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका राजन पासवान की पुत्री आठ माह की आरुषि कुमारी बताई गई है।
आरुषि के पिता राजन पासवान एवं माता काजल देवी का कहना था कि बच्ची को रविवार को क्लीनिक में भर्ती कराया था। चिकित्सक द्वारा ठीक से इलाज नहीं किया गया, जिससे उसकी पुत्री की मौत हो गई। मौत के बाद निजी क्लीनिक के कर्मियों ने उससे कहा कि दूसरे अस्पताल में ले जाएं, जबकि उसकी मौत हो चुकी थी। वह अपनी बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर, बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के साथ-साथ ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। निजी क्लीनिक के सामने काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया। निजी क्लीनिक के चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परिवार के लोग इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही पांच लाख रुपये मुआवजा देने को कह रहे थे।
सड़क जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। चिकित्सक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ, घटना के बाद निजी क्लीनिक के चिकित्सक एवं कर्मी फरार हो गए।
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…