अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने एक बार फिर जदयू को बड़ा झटका दिया है. जदयू के एकमात्र बचे विधायक को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया है. ईटानगर से जदयू के विधायक तेचि कासो बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इससे पहले जदयू के छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.
अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के जो 6 विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे उनके नाम हैं, तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू.
विधायक तेचि कासो के बीजेपी में शामिल होने से पहले जदयू के छह विधायकों में बीजेपी का दामन थाम लिया था. अरुणाचल प्रदेश के रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए थे. अब एकमात्र बचे विधायक तेचि कासो भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सबको हैरान करते हुए 7 सीटें जीतीं थी. साथ ही वो बीजेपी के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी.
बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 41 सीटें जीतीं थीं. बतातें चलें कि बिहार में सियासी समीकरण बदल चुका है. नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़कर तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन की सरकार बना चुके हैं. बिहार विधानसभा में बुधवार को महागठबंधन सरकार ने विश्वास मत भी हासिल कर लिया.
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…