लॉकडाउन में मजदूरों को फ्लाइट से बिहार भेजने वाले किसान पप्पन सिंह ने की खुदकुशी, शिवालय में मिला शव

लॉकडाउन के दौरान मशरूम के खेत में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज से बिहार भेजने और जहाज से ही वापस बुलाने वाले चर्चित किसान पप्पन सिंह गहलोत ने खुदकुशी कर ली है.

बता दें कि घर के सामने ही बने हुए मंदिर के शिवालय में पंखे से लटककर कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें बीमारी की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पप्पन सिंह गहलोत तिगरीपुर गांव में ही मशरूम उत्पादन करते थे. मशरूम की खेती बहुत ही कम किसान करते हैं उनमें से एक नाम पप्पन सिंह गहलोत का है.

पप्पन सिंह गहलोत तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेत में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज से बिहार भेजा था और फिर लॉकडाउन खत्म होने और हालात सामान्य होने पर हवाई जहाज से भी काम पर वापस बुलाया था.

पप्पन सिंह गहलोत बेहद हंसमुख और खुले दिल के व्यक्ति थे जो अपने मजदूरों से भी उसी तरीके से हंसी मजाक करते थे जैसे कि वह अपने किसी दोस्त के साथ करते थे. उन्होंने कभी अमीर और गरीब के बीच फर्क नहीं समझा लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों की ये लोगों को अब भी समझ में नहीं आ रहा है.

पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इसके साथ ही पुलिस शव के पास मिले सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग की जांच भी कराएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

12 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago