समस्तीपुर :- उजियारपुर विधानसभा से विधायक आलोक मेहता का जन्म वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के मिर्जानगर गांव निवासी पूर्व मंत्री स्व तुलसी दास मेहता के घर में 3 नवंबर 1966 को हुआ। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे। राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्याें में रहे हैं।
मंत्री बनने से पूर्व वे पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव थे। वर्ष 2000 में कल्याणपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ने के साथ ही उन्होंने अपनी राजनीतिक की शुरुआत की, लेकिन समता पार्टी के अश्वमेध देवी से 1840 वोट से चुनाव हार गए।
समस्तीपुर लोक सभा से मई 2004 में समता पार्टी के रामचंद्र सिंह को पराजित कर पहली बार सांसद बने। 2009 में नवगठित उजियारपुर लोकसभा चुनाव से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में फिर उजियारपुर लोकसभा से पराजित हुए। वर्ष 2015 में महागठबंधन से उजियारपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए। महागठबंधन सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया। 2020 में वे फिर निर्वाचित हुए। इस बार उन्हें एक बार फिर मंत्री बनाया गया है। आलोक मेहता तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…