जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।
बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस की दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…