एक हाथ में मासूम तो दूसरे हाथ से रिक्शा चल रहा मजदूर पिता, पढ़ें भावुक करने वाली कहानी

एक लाचार और मजबूर पिता जो कंधे पर एक हाथ से अपने मासूम बेटे को संभालता है तो दूसरे हाथ से साइकिल रिक्शे का हैंडल. दरअसल, राजेश मालदार बिहार के कटिहार जिले के रहने बाला हैं. राजेश नाम का यह मजबूर बाप रोजाना घर से निकलता है तो साथ में उसका दुधमुंहा बेटा भी रहता है. वह उसी को साथ लेकर राजेश शहर भर में घूमकर सवारियां तलाशता है. सवारी मिलने पर एक हाथ से ही रिक्शा चलाकर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने की जतन में जुट जाता है. पेट और परिवार पालने की मजबूरी इंसान से क्या-क्या नहीं कराती, मजबूर राजेश इस बात का जीता जागता उदाहरण है.

राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक की तमाम योजनाएं ऐसे लाचार लोगों के पास आकर दम तोड़ देती हैं. सरकारी दावों के उलट राजेश की यह मजबूरी यह बताने के लिए काफी है कि सरकारी योजनाओं का फायदा भले ही किसी को मिले, लेकिन जरूरतमंदों को अब भी नसीब नहीं हो पा रही हैं.

10 साल पहले बिहार से आए थे जबलपुर

राजेश ने बताया कि वह 10 साल पहले बिहार के कटिहार जिले से काम की तलाश में जबलपुर आया था. सिवनी जिले के कन्हरवाड़ा गांव की एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया था. राजेश और उसकी पत्नी दोनों फुटपाथ के किनारे एक पानी की टपरी बनाकर दोनों बच्चों के साथ रह रहे थे, लेकिन किस्मत का खेल ऐसा की वह दो बच्चों की मां अपने किसी दूसरे आशिक को लेकर फरार हो गई. पहले तो राजेश ने इधर-उधर पत्नी को ढूंढने का खूब प्रयास किया, लेकिन पत्नी का कहीं भी पता नहीं चला. इसके बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी राजेश के कंधो पर ही आ गई. राजेश अब दोनों बच्चों की परवरिश के लिए रिक्शा चलाकर बच्चों का पेट पाल रहा है. इतना ही नहीं राजेश की सास उसकी दूसरी बच्ची को बस स्टॉप मे साथ रखकर पालती है.

बिन कपड़ों के अपने मासूम बेटे को कंधे पर लेकर और एक हाथ से साइकिल रिक्शा चलाते राजेश पर जिस की भी नजर पड़ती है, वह उसकी मेहनत और ज़िंदादिली की दाद देने से खुद को रोक नहीं पाता. साथ ही ऐसे लोग सरकार से भी सवाल करते हैं कि तरक्की के असली मायने बड़ी-बड़ी इमारतें तानना नहीं बल्कि ऐसे लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी है, जिसे फिलहाल सरकारें नहीं समझ पा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

16 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago